बिजली खंभे चोरी की कोशिश नाकाम

सिंगरौली। बिजली के लोहे के खंभों को गैस कटर से काटकर चोरी करने की कोशिश कर रहे गिरोह की योजना को निवास पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही आरोपी पिकअप वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर उसमें लदे बड़ी संख्या में लोहे के बिजली खंभे और गैस कटर बरामद किए हैं। जप्त सामान की कीमत करीब 50 हजार रुपये से अधिक बताई गई है।

निवास चौकी प्रभारी नृपेंद्र सिंह के अनुसार आज शुक्रवार को चौकी क्षेत्र के बंजारी इलाके में बिजली के खंभे काटकर चोरी किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर निवास पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद चालक समेत अन्य आरोपी भाग निकले। मौके पर खड़ी पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें लोहे के बिजली खंभे लदे मिले। साथ ही खंभे काटने में इस्तेमाल किया जा रहा गैस कटर भी बरामद हुआ। पुलिस ने पिकअप सहित पूरा सामान जब्त कर लिया है। निवास पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अब जप्त पिकअप के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। क्षेत्र में बिजली खंभों की चोरी रोकने के लिए पुलिस निगरानी भी बढ़ा रही है।

Next Post

हीरे के कारोबार में रकम दोगुनी करने का झांसा, फास्ट फूड व्यवसायी से 20 लाख की ठगी

Fri Aug 21 , 2026
रतलाम। हीरे के कारोबार में रकम लगाने पर उसे दोगुना करने का लालच देकर एक फास्ट फूड व्यवसायी से करीब 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामले में खास बात यह है कि आरोपी ने शुरुआत में करीब 7 लाख रुपए लेने के बाद 3 लाख […]

You May Like