जबरिया जमीन को जोत दिया, विरोध करने पर रेप के केस में फसाने की धमकी

शिवपुरी: सतनवाड़ा थाना सीमा में आने वाले चंदनपुरा गांव में निवास करने वाले एक परिवार ने सतनवाड़ा थाना प्रभारी को शिकायती आवेदन सौंपा है इस आवेदन के अनुसार गांव के एक परिवार ने मिलकर जबरन जमीन पर कब्जा कर लिया है। जमीन मालिक जाते है तो दबंग परिवार की महिला अपनी बेटी के रेप के केस में फ़साने की धमकी देती है।

आवेदन के अनुसार चंदनपुरा गांव में निवास करने वाले श्रीचंद जाटव पुत्र बनवारी जाटव ने बताया कि मेरी और अशोक जाटव की पत्नी श्रीमती मिथलेश जाटव एवं प्रार्थी श्रीचंद जाटव की पत्नी श्रीमती रामसखी जाटव के संयुक्त स्वामित्व की क्रयशुदा भूमि सर्वे क्रमांक 58/4, 58/6 एवं 60/1 कुल मिलाकर 03 कुल रकवा 1.1600 हेक्टेयर ग्राम चंदनपुरा तहसील व जिला शिवपुरी में स्थित है।

उक्त भूमि पर निरंतर काबिज होकर कृषि कार्य करते चले आ रहे हैं। मालती जाटव पत्नी फूल सिंह, विशाल जाटव पुत्र फूल सिंह, रोशनी जाटव, अंजली जाटव पुत्रियां फूल सिंह निवासीगण करौंदी कॉलोनी शिवपुरी ने 5-6 बाहरी गुंडों ले जाकर हमारी अनुपस्थिति में हमारी कृषि भूमि में ट्रैक्टर हैरो से जबरन जुताई करवा दी। उक्त जमीन का विवाद पूर्व में आरोपीगण द्वारा न्यायालय षष्ठम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड शिवपुरी में प्रस्तुत किये गये वाद क्र. 119 ए /2024 को आदेश दिनांक 17.05. 2025 से निरस्त किया जा चुका है। पीडित आवेदन कर्ता का कहना है कि मालती जाटव आदि द्वारा पूर्व में भी हमें प्रताड़ित किया जा चुका है, हमारी फसल जबरन भर कर ले जाई जा चुकी है, आर्थिक क्षति पहुंचाई जा चुकी है। पुलिस थाना सतनवाड़ा में एफआईआर दर्ज की गई है।

Next Post

कुएं में गिरा हिरण, पुलिस ने निकाला बाहर

Sun Oct 26 , 2025
अशोकनगर: कदवाया के एक खेत में बने 25 फिट गहरे कुएं में कालाहिरण अटखेलती करते हुए गिर गया, जिसकी जानकारी पुलिस को लगी तो वह मौके पर पहुंची और हिरण की हालत को देखते हुए ग्रामीणों की मद्द से हिरण कुआ से सकुशल बाहर निकाला गया।दरअसल विगत रात्रि में थाना […]

You May Like