अशोकनगर: कदवाया के एक खेत में बने 25 फिट गहरे कुएं में कालाहिरण अटखेलती करते हुए गिर गया, जिसकी जानकारी पुलिस को लगी तो वह मौके पर पहुंची और हिरण की हालत को देखते हुए ग्रामीणों की मद्द से हिरण कुआ से सकुशल बाहर निकाला गया।दरअसल विगत रात्रि में थाना कदवाया अंतर्गत डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि खेत में बने गहरे कुएं में एक जंगली जानवर (काला हिरण) गिर गया है, जो लंबे समय से पानी में तैर रहा है एवं घायल अवस्था में अत्यधिक थकान से जूझ रहा है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कदवाया निरीक्षक नवल सिंह चौधरी द्वारा घटना को तत्काल गंभीरता से लेते हुए पुलिस बल के साथ मौके पर रवाना हुए। जहां लगभग 20 से 25 फीट गहरे कुएं, जिसमें लगभग 15 फीट तक पानी भरा हुआ था, जिसमें एक काला हिरण जीवित अवस्था में घायल एवं थका हुआ तैर रहा था। हिरण की स्थिति नाजुक होने के कारण थाना प्रभारी द्वारा वन विभाग की टीम का इंतजार किए बिना त्वरित निर्णय लेते हुए स्वयं नेतृत्व में बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।
थाना कदवाया पुलिस बल एवं ग्रामीणों के संयुक्त प्रयासों से रस्सियों के माध्यम से सावधानी पूर्वक प्रयास कर हिरण को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस टीम द्वारा न केवल त्वरित निर्णय लेकर समय पर कार्यवाही की गई, बल्कि घायल हिरण को सकुशल कुंए से बाहर निकाला गया। इस मानवीय एवं साहसिक कार्य में थाना प्रभारी कदवाया निरीक्षक नवल सिंह चैधरी, प्रधान आरक्षक अरविंद रघुवंशी, आरक्षक आकाश यादव, अविनाश रावत, आरक्षक चालक शंकर तथा डायल 112 पायलट रविंद्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।
