ब्राह्मण सभा मुरार ग्रामीण ने निकाला परशुराम चल समारोह

ग्वालियर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर ब्राह्मण सभा मुरार ग्रामीण के तत्वावधान में ग्राम उटीला में भगवान परशुराम चल समारोह निकाला गया। ब्राह्मण सभा मुरार ग्रामीण के अध्यक्ष पंडित सुनील शर्मा बंटी ने बताया कि चल समारोह बैंडबाजों के साथ क्षेत्र में भ्रमण करता हुआ माता के मंदिर पहुंचा, भगवान परशुराम की महाआरती के पश्चात प्रसादी का वितरण हुआ। इस अवसर पर सभा का आयोजन किया गया, चल समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, ब्राह्मण सभा मुरार के पूर्व अध्यक्ष पंडित वासुदेव शर्मा कक्का, विनोद कटारे मौजूद रहे। चल समारोह में ब्राह्मण सभा मुरार ग्रामीण के अध्यक्ष पंडित सुनील शर्मा, राजीव पाठक, दीपू नायक, अरविंद कांकर, महेन्द्र पाठक, संतोष शर्मा, राजेश शर्मा, राघवेंद्र मुदगल, राहुल शर्मा, बबलू शर्मा, रिंकू कांकर,संजय कांकर, चिंटू शर्मा एवं तमाम विप्रजन शामिल हुये।

Next Post

दस्यु प्रभावित क्षेत्र अब प्रगति से बना रहा है नई पहचान: मुख्यमंत्री डॉ यादव 

Sun May 10 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में सभी तरह के उद्योगों की स्थापना पर जोर दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार युवाओं के लिए रोजगार को प्राथमिकता देते हुए किसानों, महिलाओं और गरीबों के साथ सभी वर्गों के कल्याण के लिए सक्रिय है। पर्यटन और पशुपालन […]

You May Like