बुजुर्ग व्यक्ति की कुएं में डूबने से मौत

सिंगरौली । चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम सुन्दर निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति आज सुबह घर के समीप एक कुएं में गिरने से गहरे पानी में डूबने पर मौत हो गई। मृतक दोनों ऑखों से देख नही पाते थे और मानसिक संतुलन ठीक नही था।

पुलिस के अनुसार सुन्दर निवासी रामनारायण सिंह गोड़ पिता हेमलाल सिंह गोड़ उम्र 60 वर्ष पिछले 6-7 वर्षो से अस्वस्थ्य होने के कारण चल-फिर नही पा रहे थे और दिमागी हालत भी ठीक नही थी। आज सुबह घर के समीप कुएं के गहरे पानी में समा गये, जहां बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Next Post

जुआ खेलते पकड़े गए दो आरोपी, 6800 रुपये बरामद

Thu Aug 20 , 2026
सिंगरौली । कचनी बेलौहा टोला में जुआ खेल रहे दो आरोपियों के खिलाफ बैढ़न पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6,800 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 19 अगस्त को सूचना मिली थी कि सुरेश शाह के मकान की छत पर कुछ लोग रुपये […]

You May Like