मोहन माहेश्वरी भी मोहब्बत की दुकान से जुड़े, बैठक कराई

ग्वालियर: पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालेन्दु शुक्ला ग्वालियर चंबल अंचल में जहां कांग्रेस की मजबूती के लिये उत्साह से काम कर रहे हैं वहीं उनका सामाजिक संगठन मोहब्बत की दुकान भी बेहद लोकप्रिय हो गया है। समस्यायें व परेशानी लेकर आने वाले लोगों की मदद के अलावा मोहब्बत की दुकान जनहित से जुड़े मुददे भी उठा रही है।
कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री व लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता मोहन माहेश्वरी भी मोहब्बत की दुकान से जुड़े गये है। मोहन माहेश्वरी ने मोहब्बत की दुकान की बैठक अपने यहां आयोजित कराई। कार्यक्रम में संयोजक मोहन माहेश्वरी ने संस्थापक पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ल का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में महाराज सिंह पटेल, शील खत्री, प्रेम सिंह कौरव, रवि चौकोटिया, रंजीत तोमर, राजीव शर्मा, राजेश भदौरिया, राजू फ्रांसिस, पार्षद आसिफ अली, राकेश शर्मा, अशरफ खान, श्याम गौतम, धर्मेंद्र शर्मा, घनश्याम राजपूत, लोकेन्द्र शर्मा, शुभम सिकरवार, श्रीकांत धाकड़, राजा दीक्षित, केके चौहान, ऋतिक नरबारे आदि लोग उपस्थित थे।

Next Post

पशुशाला में आग से भैंसों की मौत, गायें झुलसीं, लाखों की क्षति

Wed May 27 , 2026
शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सूखाराजापुर में एक खड़ेरा (पशुशाला) में भीषण आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। हादसे में दो भैंसों की मौत हो गई है, जबकि चार गायें गंभीर रूप से झुलसकर मरणासन्न हालत में हैं।जानकारी के अनुसार ग्राम सूखा राजापुर निवासी पूर्व सरपंच […]

You May Like