मुख्‍यमंत्री का एयरपोर्ट पर हुआ आत्‍मीय स्‍वागत

जबलपुर। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गुरुवार शाम सागर जिले के गढ़ाकोटा से डुमना एयरपोर्ट पहुंचने पर आत्‍मीय स्‍वागत किया गया। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव शाम लगभग 6.30 बजे गढ़ाकोटा से हेलीकॉप्‍टर द्वारा डुमना एयरपोर्ट पहुंचे थे। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का डुमना एयरपोर्ट पर सांसद आशीष दुबे, जिला पंचायत अध्‍यक्ष आशा मुकेश गोटिया, भाजपा नगर अध्‍यक्ष रत्‍नेश सोनकर, ग्रामीण अध्‍यक्ष राजकुमार पटेल, पंकज दुबे, सोनू बचवानी आदि ने पुष्‍पगुच्‍छ भेंटकर स्‍वागत किया। इस अवसर पर कमिश्‍नर धनंजय सिंह, आईजी प्रमोद वर्मा, कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्‍याय व अन्‍य अध‍िकारी मौजूद थे। इसके पहले मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का शाम लगभग 4.25 बजे उदयपुर से वायुयान द्वारा डुमना एयरपोर्ट आगमन हुआ तथा उन्‍होंने शाम 4.32 बजे हेलीकॉप्‍टर से गढ़ाकोटा के लिए प्रस्‍थान किया। गढ़ाकोटा में स्‍थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव शाम 6.32 बजे वापस डुमना एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से सिवनी में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होने के बाद शाम 7 बजे वायुयान द्वारा रायपुर के लिए रवाना हुए।

Next Post

108 संचालन कंपनी द्वारा एम्बुलेंस कर्मचारी को किया गया पद से पृथक

Thu Feb 26 , 2026
रीवा। कलेक्टर ने मीडिया के माध्यम से प्रसारित समाचार पर तत्काल संज्ञान लिया है. बजरंग नगर कालोनी के पास एक व्यक्ति अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर गया और वहां उपस्थित लोगों द्वारा 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गयी. एम्बुलेंस तो पहुंची लेकिन उस पर उपस्थित मेडिकल टेक्नीशियन सुधीर शुक्ला […]

You May Like