मारपीट करने वाले भाईयों को एक-एक साल की सजा

जबलपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत ने पनागर क्षेत्र में राशि लेकर रजिस्ट्री न करने के विवाद पर मारपीट करने वाले दो आरोपी भाईयों को दोषी करार दिया है। अदालत ने आरोपी विकास पटेल व विपिन पटेल को एक-एक साल की सजा व एक-एक हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

अदालत के एडीपीओ विशाल सिंह ने पक्ष रखा। जिन्होंने बताया कि फरियादी ने 20 जुलाई 2012 को पनागर थाने में शिकायत दर्ज करायी कि तीन साल पहले तीन लाख रुपये सुभाष पटेल ने उससे कर्जा लिया था और कहा था कि राशि वापस न करने पर रजिस्ट्री कर देगा। जब फरियादी ने अपनी दी हुई राशि वापस मांगी या फिर रजिस्ट्री करने कहा तो सुभाष पटेल के लडक़े विकास और विपिन ने फरियादी के साथ जमकर मारपीट की। सुनवाई पश्चात् अदालत ने दोनों भाईयों को उक्त सजा सुनाई।

Next Post

बालिका से दुष्कृत करने वाले को 20 साल की सजा 

Thu Feb 27 , 2025
खंडवा। न्यायालय विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट प्राची पटेल ने नाबालिक के साथ घिनौना काम करने वाले एक व्यक्ति को 20 साल की सजा और 2000 के जुर्माने से दंडित किया है। उन्होंने ऐसे बढ़ते मामलों पर चिंता भी जताई है। केस के मुताबिक, पीडि़ता उम्र-17 वर्ष, आरोपी परिवर्तित नाम एक्स […]

You May Like