
जबलपुर। तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को नियम विरूद्ध बांटे जा रहे श्रमसाध्य भत्ते से संबधित दस्तावेज रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय कुलसचिव से लोकायुक्त ने तलब किए गए हैं।
जानकारी अनुसार भ्रष्टाचार से जुड़ी एक शिकायत को लेकर लोकायुक्त ने श्रम साध्य भत्ते किस आदेश के तहत दिये गये, आदेश की सत्यापित प्रति, सूची, उन कर्मचारियों की जिन्हे श्रमसाध्य भत्ता भुगतान किया गया व कब से और कितना भुगतान किया गया से संबंधित दस्तावेज, अतिरिक्त समय रूकने की संधारित सूची अथवा रजिस्टर जिसमें प्रतिमाह किये गये अतिरिक्त समय का विवरण, श्रम साध्य भत्ते संबंधित सम्पूर्ण प्रक्रिया संपादन किये जाने वाले विभाग स्थापना, लेखाशाखा के शाखा प्रभारी को उक्त दस्तावेजों सहित 12 जनवरी तक उपलब्ध कराने के लिए आदेश दिया गया है।
