दो पक्ष भिड़े, पथराव, आगजनी की कोशिश, दो घायल 

जबलपुर। बेलगाम थाना अंतर्गत कंजड़ मोहल्ला में दो पक्ष भिड़ गए। पथराव, आगजनी की कोशिश की गई। इस दौरान दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों पर काउंटर केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक रीतू जाट निवासी कंजड़ मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई मोहल्ले के हर्षित जाट, दीपांशू जाट, सुधांशु जाट एवं वासू जाट ने उसके साथ मारपीट कर दी। घर के आंगन में खडी एक बुलट, दो मोटर सायकिल एवं एक एक्सिस में पत्थर व डण्डों से तोड़फोड़ कर दिये थे‌, घर पर भी पथराव किये जिससे घर का सामान भी टूट फूट गया है। जब बेटा, बेटी एवं जेठानी सन्नो बाई घर से बाहर निकले तो सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुये वहां से भाग गये। वहीं अनीता जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई वह बार काउंसिल के आफिस में प्रायवेट काम करता है। भान्जा हर्षित अपनी एक्सिस गाडी से उसके घर आया और घर के सामने गाडी खडी करके घर के अंदर आया। हर्षित पति हरिओम को लेकर अस्पताल जाने के लिये गाडी के पास आये, तभी मोहल्ले के रहने वाले अंशू उर्फ अशं जाट, रूपेश जाट, रानू जाट , रौनक जाट आकर पूर्व की बात को लेकर हर्षित को गाली गलौच करने लगे एवं हर्षित की एक्सिस गाडी को गिरा दिये एवं गाडी पर पत्थर पटकने लगे जिससे गाडी टूट फूट गई और गाडी में आग लगाने की कोशिश किये‌। रोकने की कोशिश की तो रानू जाट ने मारपीट कर चोट पहुंचा दी‌।

Next Post

शातिर बदमाश का पुलिस ने निकाला जुलूस 

Thu Jan 8 , 2026
जबलपुर। माढ़ोताल पुलिस ने शातिर बदमाश को सुअरमार बम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी का पुलिस ने जुलूस भी निकाला। पुलिस ने बताया कि पाटन बायपास के आगे पवन ढाबा के पास घेराबंदी कर सौरभ यादव पिता टेकचंद यादव 30 वर्ष निवासी शारदा बिहार काँलोनी शेषनाग मंदिर के पास […]

You May Like