असामाजिक तत्वों ने काट दी पाइपलाइन 


सतना : भीषण गर्मी और जबरदस्त लू के कहर के बीच शहर के वार्ड 36 रामना टोला क्षेत्र के रहवासियों की मुसीबत उस वक्त कई गुना अधिक बढ़ गई जब असामाजिक तत्वों ने पेयजल की लगभग 200 फीट तक की पाइपलाइन काट दी.शहर के वार्ड क्र. 36 रामना टोला क्षेत्र के रहवासियों को मंगलवार चिलचिलाती धूप में जबरदस्त गर्मी और लू के बीच अपना आक्रोश व्यक्त करने के लिए सडक़ पर उतरने को मजबूर होना पड़ गया. स्थानीय रहवासी इस बात को लेकर आक्रोशित थे कि भीषण गर्मी में उन्हें बूंद बूंद पानी के लिए तरसने को मजबूर होना पड़ रहा है. रहवासियों ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने उनके मोहल्ले में लगभग 200 फीट तक ही पाइपलाइन काट दी.

सुबह उठने पर रहवासियों ने देखा तो पाइपलाइन कई टुकड़ों में कटकर जहां तहां बिखरी पड़ी हुई थी. रहवासियों के आक्रोश की जानकारी नगर तक तक भी पहुंच गई. इसी कड़ी में महापौर योगेश ताम्रकार ने समस्या को संज्ञान में लेते हुए पेयजल प्रभारी नगर निगम को समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दे दिए. हलांकि 200 फीट पाइप का इंतजाम कर उसे जोडऩे से रामना टोला के रहवासियों की समस्या सुलझ सकती थी. लेकिन समाधान करने के बजाए अमले द्वारा टाल-मटोल भरा रवैया अख्तियार करना शुरु कर दिया गया. जिसे देखते हुए रहवासियों का कहना है कि यदि उनकी समस्या न सुलझी तो आगे जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.

Next Post

बैंककर्मी की धोखाधड़ी के विरोध में प्रदर्शन 

Thu May 28 , 2026
सतना :बैंक कर्मी पर उपभोक्ता के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए बैंक के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया. इसी कड़ी में शाखा प्रबंधक को लिखित शिकायत सौंपते हुए न्याय दिलाने की मांग की गई.पीडि़त विश्रमा गोटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि एयू स्माल फाइनेंस बैंक की सतना शाखा […]

You May Like