एसडीओपी के भाई पर हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

सतना :बुधवार की रात ढाबे के सामने वाहन खड़ा करना एसडीओपी के भाई को उस वक्त मंहगा पड़ गया जब ढाबा संचालक और उसके साथियों ने डंडे से हमला कर दिया. इस हमले में एसडीओपी के भाई के सिर पर चार टांके लगे. वहीं पुलिस द्वारा इस मामले में कार्रवाई करते हुए ढाबा संचालक सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.शहडोज जिले के ब्योहारी वार्ड क्र. 8 के निवासी 36 वर्षीय रवि केशरी द्वारा सिविल लाइन थाने में शिकायत की गई थी. रघु ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात वे अपने परिवार के साथ अपनी कार में सवार होकर सतना से नागौद की ओर जा रहे थे. रात के लगभग साढ़े 11 बजे वे देवरा क्षेत्र में स्थित मामा ढाबा के पास उन्होंने अपना वाहन रोका और लघु शंका करने लगे.

सी दौरान ढागा संचालक रवि उर्फ पृथ्वीराज सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी सोहावल तरहटी वहां पहुंच गया और विवाद करने लगा. विवाद करते हुए ढाबा संचालक रवि ने कहा कि उसके ढाबे के सामने गाड़ी खड़ी करने और सही सलामत जाने के लिए 5 हजार रु देने होंगे. इस बात पर आपत्ति जताए जाने पर ढाबा संचालक और उसके साथियों ने रवि केशरी पर हाथ और डंडे से हमला कर दिया. हमले के चलते रवि के सिर पर चोट आ गई और वे लहुलुहान हो गए.

जिसके बाद किसी तरह घटना की सूचना पुलिस को देते हुए वे नागौद स्थित सिविल अस्पताल पहुंचे. जहां पर उनका उपचार किया गयया. उपचार के दौरान रवि के सिर पर 4 टांके लगाए गए. उपचार के बाद उनकी लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरु कर दी. सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि पुलिस द्वारा उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए ढाबा संचालक रवि सिंह सहित लकी उर्फ पुष्पराज सिंह निवासी देवरा, बालेंद्र अहिरवार निवासी उजरौधा कोठी और सुनील प्रजापति निवासी सिरसी कौशांबी उप्र को गिरफ्तार कर लिया.
विवाद करने से रोका
वहीं ढाबा संचालक और उसके साथियों के परिजनों का उक्त घटना को लेकर दूसरी ही बात की जा रही है. बताया गया कि रवि अपने परिवार के साथ वाहन में मौजूद थे. उनका अपनी पत्नी के साथ कुछ विवाद हो रहा था. ढाबे के सामने लगे सीसीटीवी फुटेज में यह देखने के बाद ढाबा संचालक वाहन के पास पहुंचा और उन्हें विवाद न करने व ढाबे के सामने से चले जाने के लिए कहा. लेकिन इस बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया. इसी दौरान आवेश में आकर रवि द्वारा ढाबा संचालक को एक थप्पड़ मार दिया गया. जिसके चलते विवाद मारपीट में बदल गया. पुलिस द्वारा डीवीआर जब्त कर लिया गया है और जांच की बात कही जा रही है. गौरतलब है कि इस मामले में फरियादी रवि केशरी के भाई रघु केशरी बतौर एसडीओपी नागौद में पदस्थ हैं.

Next Post

झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Fri Oct 24 , 2025
आष्टा।दीपावली के दिन आष्टा तहसील के कचनारिया ग्राम के दो मासूम बच्चों की मौत के मामले में बच्चों के परिजनों ने गुरुवार को थाने पहुंचकर झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई करने की मांग की. गौरतलब है कि दीवाली के दिन कचनारिया गांव के दो मासूम बच्चों की मौत हो गई थी. […]

You May Like