सीहोर। एसपी दीपक कुमार शुक्ला द्वारा थाना अहमदपुर, दोराहा, श्यामपुर क्षेत्र के दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल एवं दशहरा उत्सव आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया गया.
उन्होंने निर्देशित किया कि विशेष रूप से मूर्ति और जुलुस की सुरक्षा के लिए उचित मार्ग का निर्माण एवं व्यवस्थित व्यवस्थ, बिजली के तारों की सुरक्षा, टैंकर एवं अग्नि सुरक्षा के लिए समुचित प्रबंध, टैंकर की उपलब्धता तथा रावण दहन के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों पर बल दिया गया.
श्री शुक्ला ने विसर्जन स्थल पर गोताखोरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा रात्रि में यदि विसर्जन होता है, तो वहां उचित विद्युत व्यवस्था एवं क्रेन आदि की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए गए. दोराहा थाना के ग्यारसपुरा तालाब विसर्जन स्थल, श्यामपुर के बछिया तालाब विसर्जन स्थल एवं थाना अहमदपुर के परवा नदी विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया. इस मौके पर एसडीओपी पूजा शर्मा, तहसीलदार अभय देशमुख, नायब तहसीलदार श्री मालवीय, थाना प्रभारी स्वरूप सिंह, राजेश सिन्हा, रमन सिंह ठाकुर तथा संबंधित थानों का समस्त स्टाफ उपस्थित था.
