अमरपाटन की प्रियल प्रथम, सतना के वेंकट स्कूल के दो छात्र मेरिट में आए,हर्ष का दूसरा स्थान

सतना:मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड द्वारा 10 वी और 12वी कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए जिसमें कक्षा 12 वी की परीक्षा में साइंस मैथ्स ग्रुप में मैहर जिले के अमरपाटन के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा कु प्रियल द्विवेदी प्रदेश की मेंरिट में प्रथम स्थान पर आई हैं।

जिले के शासकीय उत्कृष्ट उमा विद्यालय वेंकट क्रमांक एक के छात्र हर्ष पाण्डेय प्रदेश मेरिट में द्वितीय स्थान पर रहे।12th जीव विज्ञान समूह में वेंकट क्रमांक 1 स्कूल की छात्रा दीपिका सिंह बघेल ने प्रदेश की मैरिट में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

Next Post

CA बनना चाहती है रिमझिम, पिता चलाते हैं लोडिंग वाहन

Tue May 6 , 2025
ग्वालियर: समर्थ बाल मंदिर स्कूल आनंद नगर बहोड़ापुर की छात्रा रिमझिम ने 12वीं के कॉमर्स संकाय में प्रदेश में टॉप किया है। उसने 98.2 प्रतिशत अंक पाए हैं। रिमझिम करोठिया ने नवभारत को बताया कि उसके पिता लोडिंग वाहन चालक हैं। दिन रात मेहनत कर वह उसे पढ़ा रहे हैं। […]

You May Like