मप्र कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक, कई रणनीतिक निर्णय

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बैठक के दौरान प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर ठोस निर्णय भी लिए गए।

बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव और कांतिलाल भूरिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, बाला बच्चन, ओमकार सिंह मरकाम, सुखदेव पांसे, विधायक फूलसिंह बरैया सहित कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में संगठन स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने, गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने की रणनीति पर जोर दिया गया। इसके अलावा, केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में यह भी तय किया गया कि आगामी महीनों में प्रदेशभर में व्यापक जनसंवाद अभियान चलाया जाएगा, जिसमें वरिष्ठ नेता और स्थानीय पदाधिकारी संयुक्त रूप से भाग लेंगे। पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रदेश में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

 

Next Post

बहुत ही शानदार बनी है ‘वॉर 2 : एनटीआर जूनियर

Thu Aug 14 , 2025
मुंबई, (वार्ता) मैन ऑफ़ द मासेस एनटीआर जूनियर का कहना है कि फिल्म वॉर 2 बहुत ही शानदार बनी है। एनटीआर जूनियर ,14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही वॉर 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में एनटीआर का सामना ऋतिक रोशन से होगा।एनटीआर […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।