उत्तराखंड, केरल, चंड़ीगढ़ और छत्तीसगढ़ ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की

पंचकूला, (वार्ता) 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 के चौथे दिन उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, केरल और हॉकी चंडीगढ़ ने अपने-अपने खेलों में जीत हासिल की। ​​

दिन के पहले मैच में उत्तराखंड ने तेलंगाना हॉकी को डिवीजन ‘बी’ में 1-0 से हराया। वर्तिका रावत ने (45वें) मिनट में उत्तराखंड के लिए मैच का एकमात्र गोल करके तेलंगाना हॉकी को जीत दिलाई।

दूसरे मैच में, छत्तीसगढ़ ने डिविजन ‘बी’ में दिल्ली को करीबी मुकाबले में 2-1 से हराया। दिल्ली हॉकी के लिए मैच का पहला गोल सोनाली ने (आठवें) मिनट में किया। इसके जवाब में छत्तीसगढ़ के लिए लीना कोसरे ने (22वें) और लहरे ममतेश्वरी ने (43वें) मिनट गोल किए यह टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की दूसरी जीत हैं।

डिविजन ‘बी’ के दूसरे मैच में चंडीगढ़ ने हिमाचल को 4-1 से हराया। चंड़ीगढ़ के लिए सोनू ने (30वें, 42वें) मिनट में गोल किए, जबकि रवीना रानी ने (17वें) और कैप्टन राखी ने (59वें) मिनट गोल करके अंतिम सीटी बजने तक कुल चार गोल किए। दूसरी ओर, भूमिका चौहान ने (36वें) मिनट हॉकी हिमाचल के लिए सांत्वना गोल किया।

डिविजन ‘सी’ के पहले मैच में, केरल हॉकी ने दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव हॉकी को करीबी मुकाबले में 3-2 से हराया। हाफ टाइम ब्रेक के बाद दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव हॉकी के लिए बघेल वैष्णवी ने (33वें) तथा सत्य गुप्ता ने (39वें) मिनट एक-एक गोल किया। वहीं, केरल हॉकी के लिए स्वेता एस ने (22वे) मिनट में खाता खोला। कविता ने (51वें) मिनट गोलकर स्कोर बराबर कर दिया। कप्तान अंजू शाजी ने (55वें) मिनट में गोलकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

Next Post

रोहित शर्मा चारों मेंस आईसीसी टूर्नामेंट्स के फाइनल में पहुंचने वाले पहले कप्तान

Wed Mar 5 , 2025
रोहित शर्मा के नाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज  रोहित चार आईसीसी टूर्नामेंट्स के फाइनल में पहुंचने वाले पहले कप्तान बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया. भारत ने धोनी की कप्तानी में तीन अहम खिताब जीते थे. लेकिन धोनी की […]

You May Like