कुएं में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, शिवपुरी के ढला गांव में हादसा

शिवपुरी: जिले के भौंती थाना क्षेत्र के ढला गांव में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खेत में बने कुएं में गिर गई। चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली और कोई जनहानि नहीं हुई। ढला गांव निवासी रामजीलाल लोधी खंडे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहा था। वह इमरत लोधी के खेत से गुजर रहा था, तभी अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया।

संतुलन बिगड़ने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली सीधे खेत में बने कुएं में जा गिरी। घटना के दौरान चालक रामजीलाल लोधी ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रैक्टर से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बाद में हाइड्रा मशीन की सहायता से ट्रैक्टर-ट्रॉली को कुएं से बाहर निकाला गया।

Next Post

शिवपुरी में बिना ड्राइवर दौड़ा ट्रैक्टर, जगतपुर तिराहा पर बड़ा हादसा टला

Sat Apr 11 , 2026
शिवपुरी: शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे के जगतपुर तिराहा पर एक बड़ा हादसा टल गया। सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से दूसरी ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिससे आगे खड़ा ट्रैक्टर बिना ड्राइवर के ही स्टार्ट होकर अनियंत्रित दौड़ पड़ा। इस दौरान कोई राहगीर या वाहन उसकी चपेट […]

You May Like