शिवपुरी में बिना ड्राइवर दौड़ा ट्रैक्टर, जगतपुर तिराहा पर बड़ा हादसा टला

शिवपुरी: शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे के जगतपुर तिराहा पर एक बड़ा हादसा टल गया। सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से दूसरी ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिससे आगे खड़ा ट्रैक्टर बिना ड्राइवर के ही स्टार्ट होकर अनियंत्रित दौड़ पड़ा। इस दौरान कोई राहगीर या वाहन उसकी चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। कुमरौआ गांव निवासी किसान राजेंद्र धाकड़ अपनी फसल बेचकर कोलारस अनाज मंडी से वापस गांव लौट रहा था।

उसने जगतपुर तिराहा पर अपना ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़ा कर दिया और पास की दुकान पर सामान लेने चला गया।इसी दौरान, खोंकर गांव निवासी उत्तम चंदेल अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से वहां पहुंचा और पीछे से खड़े ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। बताया गया है कि राजेंद्र का ट्रैक्टर गियर में खड़ा था, जिसके कारण टक्कर लगते ही वह स्टार्ट होकर आगे बढ़ गया। बिना ड्राइवर के ही ट्रैक्टर कुछ दूरी तक सड़क पर चलता रहा और फिर सड़क से उतरकर एक पेड़ से टकराकर रुक गया। घटना के वक्त आसपास कोई राहगीर या वाहन मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

Next Post

सफाईकर्मी नदारत, घर के सामने सड़क पर खुद झाडू लगाने को मजबूर हैं लोग

Sat Apr 11 , 2026
इंदौर: नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण शहर के स्वच्छता में नंबर वन होने के दावों पर सवाल उठ रहे हैं. जमीनी हकीकत में कई क्षेत्रों में सफाईकर्मियों की अनुपस्थिति और गंदगी के ढेर शहर की छवि को धूमिल कर रहे हैं, जबकि निगम द्वारा सफाईकर्मियों […]

You May Like