मोदी ने दिग्गज पार्श्वगायिका जानकी के निधन पर शोक जताया

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिग्गज पार्श्वगायिका एस जानकी के निधन पर गहरा दुख जताया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारतीय संगीत में जानकी का असाधारण योगदान आने वाले वर्षों में भी सुनने वालों को प्रेरित और मंत्रमुग्ध करता रहेगा।

श्री मोदी ने लिखा, “दिग्गज पार्श्वगायिका एस जानकी अम्मा का निधन संगीत और संस्कृति की दुनिया के लिए एक कभी न पूरी होने वाली क्षति है। अलग-अलग भाषाओं में उनके गाने कई पीढ़ियों के बीच लोकप्रिय रहे। उन्होंने बेमिसाल खूबसूरती और विविधता के साथ हर भावना को आवाज़ दी। उनकी धुनें आने वाले वर्षों में भी सुनने वालों को मंत्रमुग्ध करती रहेंगी।”

उन्होंने गायिका के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, अनगिनत प्रशंसकों और पूरे संगीत जगत के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।”

मशहूर गायिका जानकी को प्यार से “जानकी अम्मा” कहा जाता था, भारत की सबसे महान पार्श्वगायिकाओं में से एक मानी जाती थीं। उनका करियर छह दशकों से भी ज़्यादा लंबा रहा। उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी सहित कई भारतीय भाषाओं में हज़ारों गाने रिकॉर्ड किए। उन्हें उनकी बेहतरीन आवाज़ की रेंज, भावनाओं की गहराई और अद्भुत विविधता के लिए बहुत सराहा गया।

उल्लेखनीय है कि एस. जानकी (88) का शनिवार को मैसूर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।

Next Post

हमीरपुर में प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई का अभियान शुरू

Sun Jul 12 , 2026
हमीरपुर 12 जुलाई (वार्ता) हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर जिले में पारंपरिक जल स्रोतों की सफाई का अभियान शुरू किया गया है और अब तक 236 प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई की जा चुकी है। इनमें 58 कुएं, 55 ‘खत्री’ , 112 बावड़ियां, तीन पानी के टैंक, पांच तालाब और तीन […]

You May Like