जबलपुर:रांझी थाना अंतर्गत हनुमान नगर अन्ना बाबा के पीछे बड़ा पत्थर में 75 वर्षीय महिला पुष्पा शर्मा की हुई नृशंस हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। कातिल कोई और नहीं बल्कि उसका पड़ोसी निकला। आरोपित ने वृ द्धा के घर में चोरी की योजना बनाई थी जो फेल हो गई थी। चोरी करते समय वृद्धा द्वारा पहचान लेने पर आरोपित ने उसकी हत्या कर दी थी।
विदित हो कि सुनील शर्मा 55 वर्ष निवासी हनुमान नगर बड़ा पत्थर के घर के बाजू में उसकी बड़ी बहन पुष्पा शर्मा 75 वर्ष रहती थीं। 26 मई की रात लगभग 8 बजे अपने घर सोने के लिये चली गयीं थीं, 27 मई की रात लगभग 9 बजे तक घर के बाहर नहीं आयी तो सुनील शर्मा अपने दोस्तों के साथ बहन के घर पहुंचा था। घर के बाहर बाउण्ड्री के गेट अंदर से बंद था बाउण्ड्री के उपर से सभी अंदर अंागन में आये कमरे के गेट का एक पल्ला खुला हुआ था। कमरे में फर्श व दीवाल पर खून के निशान व खून के घसीटने के निशान बने थे। मुख्य गेट पर कपड़े गाउन चादर एक जोड़ी चप्पल दरवाजे के पास पड़ी थी सभी लोग खून के घसीटने के निशान को देखते हुये आंगन में कुएं तरफ गये देखा तो पुष्पा शर्मा का शव कुएं के अंदर पानी में उतरा रहा था जिसकी मौत हो चुकी थी।
गगरिया से किए पांच वार, मंगलसूत्र-पायल लूटी, कुएं में फेंका-
थाना प्रभारी रांझी उमेश गोल्हानी ने बताया कि पूछताछ, विवेचना के दौरान यह बात सामने आई कि मृतिका का पड़ोसी रामगोपाल मिश्रा उर्फ गोपाल उसके घर पास देखा गया था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि पुष्पा शर्मा के लडके राजू से उसकी जान पहचान है जिसके घर भी वह आता जाता रहता था। पुष्पा शर्मा अपने बड़े लडक़े राजू के साथ रहती थी एक हफ्ते से राजू अपने गांव गया था, पुष्पा शर्मा घर में अकेली रह रही थी तो उसने सोचा कि पुष्पा शर्मा के घर में घुसकर चोरी कर लूंगा ऐसा प्लान करके 26 मई को रात करीबन 10:30 बजे वाउण्ड्री के ऊपर से कूदकर आँगन में पहुंचा और इसके बाद कमरे में गया और अलमारी खोलकर देखने लगा तभी पुष्पा शर्मा घर के अन्दर किचन तरफ से कमरे में आ गयी और उसे पहचान ली पानी की गगरिया उठाकर मुह व सिर मे 4-5 बार जोर से मारा जिससे पुष्पा घायल हो गयी जिसके बाद पुष्पा के गले का मंगलसूत्र, पैर मे पहनी पायल निकाल ली और पुष्पा को घसीटते हुए आँगन में ले जाकर कुएं के अन्दर फेंक दिया ताकि जिन्दा न बचे।
घर पहुंच कातिल ने किया स्नाह, खून लगी शर्ट धोई, लूटा गया माल छुपाया-
नगर पुलिस अधीक्षक रांझी सतीष कुमार साहू ने बताया कि आरोपी हत्या के बाद जल्दबाजी में छत के रास्ते बगल वाले प्लाट में कूदकर पीछे की कुलिया से अपने घर के सामने पहुंचा, घर के अन्दर चला गया और नहा लिया व पहनी हुई खून लगी शर्ट को भी धो लिया था, पुष्पा शर्मा से लूटा हुआ पैंडिल व पायल एक पॉलिथिन मे बाँधकर अपने घर के कमरे में बैग के अन्दर छुपाकर रख दिया अगले दिन शाम को घटना के बारे में लोगों के पता चलने लगा तो वह घबराकर अपने घर से ग्वारीघाट भाग गया था और यहां वहां छिपता रहा। पुलिस ने आरोपी रामगोपाल मिश्रा उर्फ गोपाल पिता रामहेत मिश्रा 45 वर्ष निवासी हनुमान नगर, अन्ना बाबा के पास थाना राँझी को गिरफ्तार कर जेवर, आदि जब्त किया ।
