ग्राम पठापुर में विकास की नई शुरुआत, 54.11 लाख के कार्यों का लोकार्पण

छतरपुर। ग्राम पठापुर में कुल ₹54.11 लाख की लागत से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। यह सभी विकास कार्य छतरपुर विधायक ललिता यादव के प्रयासों से स्वीकृत हुए, जिन्हें ग्रामीण क्षेत्र के समग्र एवं सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम में विधायक ललिता यादव की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्यों का शुभारंभ एवं लोकार्पण किया गया।

विकास कार्यों में विधायक विशेष निधि से पार्षद मोहल्ला के पास ₹25 लाख की लागत से मांगलिक भवन निर्माण का भूमिपूजन किया गया, जिससे ग्रामीणों को सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए स्थायी सुविधा उपलब्ध होगी। गांव के विभिन्न हिस्सों में कराए गए नाली निर्माण कार्य से जल निकासी व्यवस्था में सुधार होगा और स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा। वहीं स्कूल परिसर एवं गौड़ बस्ती से ग्राम की ओर सीसी रोड निर्माण से आवागमन सुगम होगा। शासकीय स्कूल परिसर में बनी बाउंड्रीवॉल से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

इसके अतिरिक्त बड़े बड़का हनुमान मंदिर परिसर सहित अन्य स्थानों पर चबूतरा एवं बैठक निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी

किया गया। विधायक ललिता यादव ने कहा कि क्षेत्र का संतुलित विकास उनकी प्राथमिकता है और आगे भी गांवों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

Next Post

रावतपुरा धाम में आज से शुरू हुआ ग्यारह दिवसीय महोत्सव, देशभर से आए श्रद्धालु

Mon Dec 22 , 2025
भिंड। जिले के रावतपुरा धाम में आज सोमवार से ग्यारह दिवसीय महोत्सव शुरु हुआ। हर वर्ष की तरह इस बार भी नववर्ष के उपलक्ष्य में रामकथा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रावतपुरा धाम के महंत रविशंकर महाराज ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को लेकर […]

You May Like