‘इक्का’ के ओटीटी प्रीमियर पर आकांक्षा रंजन ने शेयर कीं मजेदार बीटीएस झलकियां

मुंबई, 11 जुलाई (वार्ता)  फिल्म ‘इक्का’ के ओटीटी प्रीमियर के बाद अभिनेत्री आकांक्षा रंजन ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से जुड़ी बिहाइंड द सीन्स (बीटीएस) तस्वीरें साझा कर फैंस को शूटिंग के दौरान की खास झलक दिखाई।आकांक्षा ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए बीटीएस कैरोसेल में प्रोस्थेटिक मेकअप, कॉस्ट्यूम ट्रायल, क्लैपरबोर्ड शॉट्स और फिल्म में उनके हॉस्पिटल लुक सहित कई दिलचस्प तस्वीरें पोस्ट कीं। कुछ तस्वीरों में वह अभिनेता अक्षय खन्ना के साथ भी नजर आईं।

इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने फिल्म निर्माण के पर्दे के पीछे की मेहनत और अनुभव को साझा किया।
पोस्ट के साथ आकांक्षा ने कैप्शन लिखा, “रहमान डकैत की हुई मौत बड़ी कसैले नुमा होती हैं।” फिल्म ‘इक्का’ में आकांक्षा ने सोमा मेहतानी का किरदार निभाया है, जो कहानी का अहम हिस्सा है। कोर्टरूम थ्रिलर पर आधारित इस फिल्म में उनका किरदार कई महत्वपूर्ण मोड़ों और भावनात्मक संघर्षों का केंद्र है। ‘इक्का’ इस वर्ष ओटीटी पर रिलीज होने वाला आकांक्षा रंजन का दूसरा प्रोजेक्ट है। इससे पहले वह ‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में डॉ. गर्गी की भूमिका में नजर आई थीं, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। आकांक्षा के पास आने वाले समय में कई नए प्रोजेक्ट्स हैं, जिनकी घोषणा जल्द किए जाने की उम्मीद है। इस वर्ष लगातार दो चर्चित रिलीज के बाद उनके आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है।

.....

Next Post

2026 में रितेश देशमुख का जलवा, अभिनय से निर्देशन और होस्टिंग तक हर मंच पर छोड़ी छाप

Sat Jul 11 , 2026
मुंबई, 11 जुलाई (वार्ता) वर्ष 2026 रितेश देशमुख के लिए उपलब्धियों से भरा रहा।रितेश देशमुख ने अभिनय, निर्देशन, फिल्म निर्माण और होस्टिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मनोरंजन जगत में अपनी बहुमुखी पहचान को और मजबूत किया। साल की शुरुआत उनकी महत्वाकांक्षी फिल्म राजा शिवाजी […]

You May Like