उपार्जन केंद्रों का जांच दल ने किया निरीक्षण, खरीदी व्यवस्था का लिया जायजा

परासिया। जिला प्रशासन द्वारा गठित विशेष टीम ने विकासखंड परासिया और उमरेठ के गेहूं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया।

परासिया क्षेत्र में मोरडोंगरी, कुण्डलीकला, गाजनडोह, परासिया, चांदामेटा, उमरेठ, पगारा, कारीडोंगरी एवं रिधोरमेट तथा उमरेठ क्षेत्र में मारई, मानकादेई खुर्द, मोरडोंगरी उमरेठ को उपार्जन केंद्र बनाया गया है।

निरीक्षण टीम में अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार परासिया, तहसीलदार उमरेठ, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी परासिया एवं कृषि विस्तार अधिकारी परासिया शामिल रहे, जिन्होंने संयुक्त रूप से केंद्रों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित समितियों के प्रबंधक एवं उपार्जन प्रभारी उपस्थित रहे और खरीदी से जुड़ी आवश्यक जानकारी टीम को उपलब्ध कराई।

जांच के समय सभी केंद्रों पर किसानों द्वारा लाई गई उपज का तौल कार्य नियमित रूप से जारी पाया गया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित होती रहे।

दो हजार 81किसानों ने कराया पंजीयन

रवि सीजन की फसलों को शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए इस वर्ष कुल 2081किसानों ने ही अपना पंजीयन कराया। जिसमे गेंहू के लिए 2050 चना 178 मसूर 12और सरसों के लिए 67किसानों का पंजीयन किया गया है। शासन द्वारा 15 अप्रैल से उपार्जन केन्द्रों में खरीदी प्रारंभ किए जाने की तारीख निर्धारित की गई थी लेकिन प्रशासनिक व्यवस्था के चलते उपार्जन केन्द्रों में 24 अप्रैल के बाद खरीदी प्रारंभ हो सकी है। परासिया में 13केंद्रों पर गोदाम स्तर पर तो वही 8केंद्रों में समिति स्तर पर खरीदी किए जाने से किसानों को अतिरिक्त खर्च का झेलना पड़ेगा।

Next Post

विदेशी मुद्रा भंडार 2.362 अरब डॉलर बढ़ा

Fri Apr 24 , 2026
मुंबई, 24 अप्रैल (वार्ता) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 17 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 2.362 अरब डॉलर बढ़कर पांच सप्ताह के उच्चतम स्तर 703.308 अरब डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा का देश का भंडार लगातार तीसरे सप्ताह बढ़ा है। गत 10 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में यह 3.825 […]

You May Like