ब्रिटेन की उप प्रधानमंत्री ने घोटाले के बाद दिया इस्तीफा

लंदन, 05 सितंबर (वार्ता) ब्रिटेन की उप प्रधानमंत्री एंजेला रेनर ने शुक्रवार को संपत्ति कर की सही राशि का भुगतान न करने के मामले के सामने आने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया ।

बीबीसी की खबर के मुताबिक श्रीमती रेनर ने दो दिन पहले यह स्वीकार किया था कि उन्होंने होव स्थित अपने 800000 पाउंड के फ्लैट पर देय स्टाम्प शुल्क का कम भुगतान किया था। इसके बाद अब उन्होंने आवास सचिव और उप प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने लेबर पार्टी की उप नेता के पद से भी इस्तीफा दे दिया है।

उनका इस्तीफा प्रधानमंत्री के आचार संबंधी सलाहकार सर लॉरी मैग्नस के यह कहने के बाद आया है कि श्रीमती रेनर ने ईमानदारी से काम किया लेकिन उन्होंने मंत्रिस्तरीय आचार संहिता का उल्लंघन भी किया है। अपनी रिपोर्ट में उन्होंने कहा कि श्रीमती रेनर ने संपत्ति खरीदते समय कानूनी सलाह ली थी, लेकिन आगे विशेषज्ञ से जरूरी कर सलाह नहीं ली।

प्रधानमंत्री के नाम लिखे इस्तीफे में श्रीमती रेनर ने कहा कि मुझे अतिरिक्त विशेषज्ञ कर सलाह न लेने के अपने फैसले पर गहरा खेद है। उन्होंने कहा कि वह इस गलती की पूरी जिम्मेदारी लेती हैं। आगे कहा कि सही राशि का भुगतान करने के अलावा मेरा कभी कुछ और करने का इरादा नहीं था।

श्रीमती रेनर के इस्तीफे को लेकर प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने पूर्व उप प्रधानमंत्री रेनर को अपने हाथों से एक पत्र लिखा, जिसे डाउनिंग स्ट्रीट (ब्रिटेन प्रधानमंत्री का आवास) ने साझा किया है।

पत्र में प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने श्रीमती रेनर को सरकार से इस्तीफा देने के अपने फैसले की सूचना देने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उन्हें बेहद दुख है कि उप प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और लेबर पार्टी की उप नेता के रूप में उनका कार्यकाल इस तरह खत्म हुआ।

प्रधानमंत्री ने कहा कि श्रीमती रेनर ने खुद को मंत्रिस्तरीय मानकों पर स्वतंत्र सलाहकार के पास भेजकर ठीक काम किया है।

Next Post

ईद मिलादुन्नबी पर इटारसी में निकला भव्य जुलूस, हजारों लोगों ने की शिरकत

Fri Sep 5 , 2025
इटारसी। शहर और न्यू यार्ड क्षेत्र में शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में मुस्लिम समुदाय के हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन को बड़े धूमधाम से मनाया। इस दौरान पूरे माहौल में आस्था और उल्लास […]

You May Like