पंचायत उप निर्वाचन के लिए मतदान दल मतदान केंद्रों के लिए रवाना

आलीराजपुर. पंचायत उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्ध) के अंतर्गत आलीराजपुर जिले की जनपद पंचायत सोंडवा के जनपद सदस्य वार्ड क्रमांक 18 के लिए 29 सितंबर 2026 को मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन संबंधी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

उप निर्वाचन की मतगणना के लिए नियुक्त मतगणना पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण 28 सितंबर 2026 को निर्वाचन प्रेक्षक श्री पी.के. वर्मा की उपस्थिति में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम चरण में मतगणना के दौरान उपयोग में आने वाले आवश्यक प्रपत्रों एवं दस्तावेजों, मतगणना संबंधी प्रक्रिया तथा आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी दी गई। इसके पश्चात मशीन के माध्यम से व्यावहारिक प्रदर्शन करते हुए मतगणना की चरणबद्ध प्रक्रिया समझाई गई। प्रशिक्षणार्थियों को मतगणना के दौरान निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने तथा प्रत्येक कार्य को पूरी सावधानी और जिम्मेदारी के साथ संपादित करने के संबंध में भी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

इसी क्रम में उप निर्वाचन के लिए नियुक्त मतदान दलों को भी 28 सितंबर 2026 को निर्वाचन प्रेक्षक श्री पी.के. वर्मा की उपस्थिति में निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। मतदान दलों को निर्वाचन सामग्री उपलब्ध कराते हुए मतदान प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उक्त जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा दि गई ।

Next Post

ज्ञानेश के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली कांग्रेस का प्रदर्शन, देवेन्द्र यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता हिरासत में

Mon Sep 28 , 2026
नयी दिल्ली, 28 सितंबर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को यहां प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से निर्वाचन आयोग की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोक लिया और […]

You May Like