खाकी में दाग: ड्यूटी के दौरान 30 किलो डोडाचूरा के साथ पकड़ा गया आरक्षक

नीमच। नशे के खिलाफ अभियान चला रही पुलिस के लिए शर्मनाक स्थिति तब बन गई जब उसका ही एक आरक्षक डोडाचूरा तस्करी करते हुए पकड़ा गया। नारायणगढ़ थाना क्षेत्र की बूढ़ा चौकी पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए नीमच पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक राजेंद्र सिंह सौंधिया को 30 किलो डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार किया। वह बिना सूचना ड्यूटी से तीन दिन से गायब था और तस्करी के दौरान वर्दी में होने की आशंका है।

कार्रवाई के दौरान उसका चचेरा भाई भी साथ मिला। आरोपी पर पहले से अनुशासनहीनता व मारपीट का मामला दर्ज है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है और तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है। एसपी ने तत्काल निलंबन के आदेश देते हुए विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। यह मामला पुलिस तंत्र की साख पर गंभीर सवाल खड़े करता है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश और अविश्वास का माहौल है।

Next Post

मंडला में स्क्रेप से बने राजकीय पक्षी दूधराज का अनावरण

Sat Jul 26 , 2025
मंडला। केबिनेट मंत्री संपतिया उइके, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामोद्योग और जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल और सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने माहिष्मती घाट पर स्क्रेप से तैयार की गई प्रदेश के राजकीय पक्षी दूधराज का अनावरण किया। बताया गया कि अनावश्यक कबाड़ सामग्री से तैयार की गई […]

You May Like

Play sound