नयी दिल्ली 17 सितंबर (वार्ता) दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बुधवार को कहा कि उनका (श्री मोदी) जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और तपस्या का अद्वितीय उदाहरण है।
श्री विजेंद्र गुप्ता ने कहा, “राष्ट्र निर्माण के हर आयाम में नयी दिशा देने वाले और भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ाने वाले श्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं अनंत मंगलकामनाएँ।”
उन्होंने कहा, “आपका जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और तपस्या का अद्वितीय उदाहरण है। संगठन के एक समर्पित कार्यकर्ता से लेकर विश्व के सबसे लोकप्रिय एवं प्रभावशाली नेता बनने तक की आपकी यात्रा न केवल प्रेरणादायी है, बल्कि यह हर भारतीय के आत्मविश्वास को नई ऊँचाइयाँ देती है। प्रभु श्रीराम जी आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घपूर्ण जीवन प्रदान करें, यही प्रार्थना है।”
मोदी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और तपस्या का अद्वितीय उदाहरण : विजेंद्र
