
पांढुरना। नगर के नागपुर मार्ग पर ड्रॉयटेक कंपनी के सामने दो बाइक की हुईं जोरदार भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें नगर के स्वास्थ्य केंद्र लाया जिसमें से एक युवक की हालत अधिक गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे नागपुर रेफर किया गया । वहीं दूसरे घायल युवक को यहां के चिकित्सालय में भर्ती कर उपचार किया जा रहा हैं ।
नगर के मध्य से गुजरने वाले प्रमुख नागपुर भोपाल मार्ग पर ड्रॉयटेक कंपनी के सामने बुधवार के दोपहर को दो बाइक जिसका क्रमांक MP 28 NF 5580 एवं MP SG 2034 मे आमने सामने हुई भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें जनसहयोग से नगर के स्वास्थ्य केन्द्र लाया ,जिसमें से नगर के जवाहर वार्ड निवासी नैनैश्वर पिता शंकर घोड़े 45 के सर पर अधिक गंभीर चोट लगी होने से बहुत अधिक खून बहने से युवक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद इसे नागपुर रेफर किया गया, जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही हैं ।
वहीं दूसरे घायल युवक पवन पिता विनोद रबडे 22 वर्ष को नगर के शासकीय चिकित्सालय में भर्ती कर उपचार किया जा रहा हैं ।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो नगर के मध्य से होकर गुजरने वाले इस प्रमुख नागपुर भोपाल मार्ग पर आदिवासी बालक छात्रावास से लेकर ड्रॉयटेक कंपनी तक के इस सड़क किनारे बडे बडे ट्रकों की लंबी -लंबी कतारें लगी रहने से आए दिन सड़क दुर्घटनाए हो रही हैं ,पूर्व में कई बार जागरूक नगरवासियों द्वारा सड़क किनारे इन ट्रकों को यहां से हटाने की मांग की जा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन द्वारा सड़क किनारे 24 घण्टे खड़े रहने वाले इन ट्रकों को नहीं हटाने से लोगो में बहुत अधिक आक्रोश व्याप्त हैं ।
