राष्ट्रीय नेतृत्व के मापदंड से गौरव बाहर!

सियासत

प्रदेश भाजपा के जिला अध्यक्षों की सूची दिल्ली में तैयार हो गई है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा दो दिनों तक दिल्ली में रहे. सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने साफ कहा है कि जिन जिला अध्यक्षों ने अपने पद पर 4 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं उन्हें दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा.

सूत्रों का कहना था कि प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, गौरव के लिए प्रयासरत हैं. उन्होंने गौरव का ट्रैक रिकॉर्ड और उम्र का हवाला देकर उनकी पैरवी की है. लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व फॉर्मूले पर ही कायम रहना चाहता है. इस वजह से गौरव रणदिवे नगर भाजपा अध्यक्ष बनने की दौड़ से बाहर हो गए हैं. सूत्रों को कहना है कि ऐसे में बबलू शर्मा और दीपक टीनू जैन में से किसी एक के आसार बन रहे हैं.

Next Post

लव कुश फ्लाईओवर ब्रिज की दूसरी भुजा भी शुरू

Mon Jan 13 , 2025
यातायात शुरू होने से दो लाख लोगों को मिलेगी सुविधा इंदौर: आईडीए द्वारा निर्मित लव कुश फ्लाईओवर ब्रिज की दूसरी भुजा से भी यातायात शुरू हो गया. इस भुजा पर यातायात शुरू होने से दो लाख लोगों को आने-जाने में सुविधा मिल सकेगी. आईडीए ने 55 करोड़ रुपए की लागत […]

You May Like