इंदौर:क्षिप्रा थाना क्षेत्र के मांगलिया में तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक घायल हो गया।पुलिस के अनुसार घटना 5 अप्रैल शाम करीब 7:30 बजे ओमेक्स सिटी 2 के पास इंदौर देवास सर्विस रोड पर पेट्रोल पंप के सामने हुई।
आरोपी बाइक चालक एमपी 41 एमएच 6750 तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था, तभी उसने रामकिशन जाटव उम्र 40 साल की बाइक एमपी 09 क्यू सी 2948) को टक्कर मार दी। हादसे में रामकिशन को सिर और बाएं पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई। मामले में रोज़नामचा जांच के बाद 10 अप्रैल को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
