दमोह: पानी पीने या कक्कड़ भर्ता खीर खाने से फूड प्वाइजनिंग के कारण उल्टी दस्त के शिकार मरीज को देर रात और आज सुबह कुछ महिलाओं, पुरुषों को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया है.जिन का उपचार ड्यूटी रत डॉक्टर विजय पथोरिया के अलावा टीम के द्वारा किया जा रहा है. यह सभी मरीज जबेरा विधानसभा क्षेत्र के मोहरा ग्राम के बताए गए हैं.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ अशोक बरौनिया ने सभी मरीजों का इलाज कर कुछ लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया था.साथ ही मरीजों की स्थिति के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया है और उनका इलाज वहां कियाजा रहा है.
