जामवाल एवं हितानंद ने ग्‍वालियर में एसआईआर को लेकर भाजपा पार्षदों को दिए टिप्स

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने आज सोमवार को ग्‍वालियर में एसआईआर को लेकर नगर निगम के भाजपा पार्षदों एवं पार्षद प्रत्याशियों की बैठक को संबोधित किया।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जामवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। आगामी चुनावों की दृष्टि से मतदाता सूची ही चुनाव का सबसे बड़ा और प्रभावी हथियार है, इसलिए इसे शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान में मध्यप्रदेश में 65 हजार से अधिक बूथ हैं और आने वाले समय में इनकी संख्या में और वृद्धि होने वाली है। ऐसे में बूथों को मजबूत करने, संगठन को सुदृढ़ करने और मतदाता सूची को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की है। मेरा बूथ सबसे मजबूत करने की पहली सीढ़ी मतदाता सूची को सही और अद्यतन करना ही है। इस कार्य के लिए सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद, जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी और बूथ कार्यकर्ता सभी को समन्वय के साथ लगातार बैठकें कर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। बैठक को भाजपा पार्षद दल के नेता हरी पाल एवं निगम सभापति मनोज तोमर ने भी संबोधित किया।

Next Post

क्षेत्रीय संगठन मंत्री जामवाल ने मुखर्जी भवन में कार्यकर्ताओं से भेंट की

Mon Nov 17 , 2025
ग्वालियर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जामवाल ने मुखर्जी भवन पहुंचकर पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जामवाल के मुखर्जी भवन आगमन […]

You May Like