महिला सफाई कर्मियों ने कलेक्टर से मांगी स्वयं की सुरक्षा, ट्रांसफर का विरोध

शिवपुरी:शिवपुरी नगरपालिका की महिला सफाई कर्मचारियों ने शिकायत करते हुए बताया कि हम नगरपालिका में सफाई कर्मचारी के पद पर पदस्थ हैं वहीं नगरपालिका अध्यक्ष ने हमारा स्थानांतरण 4 से 5 किलोमीटर दूर करवा दिया हैं जिससे हम काफी परेशान हैं हमें सुबह 5 बजे से अपना काम शुरू करना पड़ता हैं अगर हम इतनी सुबह इतनी दूर जायेंगे तो हमारे साथ कोई घटना दुर्घटना हो गई तो,इसलिए आपसे निवेदन हैं कि उस लिस्ट को निरस्त करवाया जाये।

महिला सफाई कर्मचारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि नगरपालिका शिवपुरी में सफाई संरक्षक के पद पर वार्ड क्रमांक 1 से 39 वाडो में पदस्थ होकर अपना कार्य लगन, मेहनत व ईमानदारी के साथ सम्पादित कर रहे हैं,लेकिन हमें नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा द्वारा सभी के स्थानांतरण काफी दूरी वार्डो में कर दिये गये है जिससे हम सभी महिला सफाई कर्मचारी काफी परेशान बने हुये है।

महिलाएं सुबह 5 बजे से अपने कार्य पर चली जाती है। लेकिन अब जो स्थानांतरण किया गया है वह तीन तीन, चार चार किलोमीटर की दूरी पर किया गया है हम महिलाएं रात विरात कैसे अकेली अपने काम पर जायेगी। इस संबंध में लाइट भी चली जाती है। हमारे साथ कोई घटना दुर्घटना हो सकती है। इसलिये हमें यथावत रखा ना आवश्यक है। व हमें दो दो माह में वेतन दिया जाता हैं। समय पर वेतन नहीं मिलता है उसे समय पर दिलाया जाये।महिला सफाई कर्मियों के संबंध में अध्यक्ष से बात की थी तो उसमें उन्होंने कहा कि हमारे साथ अभद्र व्यवहार किया गया था फिर भी माफी मांग ली गई थी लेकिन इसी रंजिश को लेकर न.पा. की सभी महिला कर्मचारियों के स्थानांतरण कर दिये गये है जिससे सभी महिलाएं परेशान बनी हुई है।

Next Post

तेज रफ्तार कार का कहर, सड़क छोड़ घर मे जा घुसी

Thu Jan 30 , 2025
बकरी की मौत, कार सवार समेत 2 घायल सतना: जिले के जसो थाना क्षेत्र में सुरदहा के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे किसान के घर पर घुस गई। घटना में घर पर बंधी एक बकरी की मौत हो गई। जबकि कार सवार एक बुजुर्ग समेत किसान […]

You May Like