तेज रफ्तार कार का कहर, सड़क छोड़ घर मे जा घुसी

बकरी की मौत, कार सवार समेत 2 घायल
सतना: जिले के जसो थाना क्षेत्र में सुरदहा के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे किसान के घर पर घुस गई। घटना में घर पर बंधी एक बकरी की मौत हो गई। जबकि कार सवार एक बुजुर्ग समेत किसान घायल हो गया। दोनो को सिविल अस्पताल नागौद में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर लगभग ढाई बजे कार क्रमांक MP 19 CC 9008 नागौद से सुरदहा तरफ जा रही थी तभी गांव के ही पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे किसान दुखिया चौधरी के घर पर जा घुसी।

घर पर बंधी एक बकरी की मौत हो गई। घटना के समय खाना खा रहे किसान दुखिया चौधरी(52) को भी चोटे आई है। हादसा होते ही ग्रामीणों ने कार सवार देवराज उर्फ अरुण सिंह(60) को रेस्क्यू कर कार से बाहर निकाला और गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल नागौद में भर्ती करा दी है। कार में सवार एक अन्य एस एन पाल (40) को मामूली चोटें आई है। कार एस एन पाल की बताई जा रही है। एस एन पाल पेशे से डॉक्टर है। और नागौद में प्रैक्टिस करते है।

Next Post

प्रयाग की बढ़ती भीड़ देख एमपी के बार्डर पर ब्रेक

Thu Jan 30 , 2025
सतना- मैहर जिले में रोके गए भारी वाहन चित्रकूट में दोनों राज्यों के वाहन बायपास पर फंसे सतना: मौनी अमावश्या पर प्रयागराज में अचानक बढ़ी भीड़ और भगदड़ के दौरान हुए हादसे के मद्देनजर नजदीकी सभी जिलों के बार्डर पर वाहनों को रोक लिया गया। सुबह के वक्त प्रयागराज की […]

You May Like