
तेंदूखेड़ा/दमोह। तेंदूखेड़ा नगर के गौशाला रोड पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जहां पुलिस की डायल 112 वाहन अनियंत्रित होकर एक गहरी नाली में जा घुसी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में वाहन में सवार किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई है।मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लगातार तेज बारिश हो रही है। वाहन के ड्राइवर ने बताया कि तेज बारिश के कारण सड़क पर अत्याधिक पानी जमा हो गया था। जलभराव के चलते सड़क और नाली का अंतर समझ में नहीं आया। दृष्टता कम होने और अंदाजा न मिल पाने के कारण गाड़ी सीधे नाली में जा गिरी।घटना के बाद आस-पास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। वाहन को नाली से बाहर निकालने के प्रयास किए पर वाहन ना निकलने पर था। जेसीबी की सहयता से वाहन को बाहर निकल गया। गनीमत रही की ना वाहन में कोई टूट फूट हुई ना ही चालक बैठे होम गार्ड कोई चोट आई।
वार्ड वासियो
कहना है कि इस रास्ते पर बारिश के दिनों में सड़कों पर पानी भरने से अक्सर ऐसे हादसों का खतरा बना रहता है।
