
जबलपुर। ओमती थाना अंतर्गत जिला न्यायालय गेट नंबर तीन के बाहर पुलिस ने दबिश देते हुए एक बदमाश को चाकू समेत पकड़ा है। पकड़ा गया आरोपी पेशी में आया हुआ था ।
पुलिस के मुताबिक प्रेम सोनकर पिता संजू सोनकर 20 वर्ष निवासी बापू नगर रांझी के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज है। आरोपी गुरूवार दोपहर पेशी में जिला न्यायालय आया हुआ था। सूचना मिली कि आरोपी गेट नंबर तीन के बाहर खड़ा हुआ है और चाकू रखे हुए है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया जिसके बाद से एक बटनदार चाकू बरामद हुआ।
