जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता आज

सतना : मप्र पर्यटन बोर्ड द्वारा आयोजित जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन शुक्रवार को एकेएस विश्वविद्यालय में किया जाएगा. प्रतियोगिता में जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के कक्षा नौवीं से लेकर कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थी भाग लेंगे. प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का पंजीयन सुबह 9 बजे प्रारंभ होगा. जबकि लिखित परीक्षा प्रात: 19 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. वस्तुनिष्ठ प्रश्रों पर आधारित लिखित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शीर्ष 6 टीमों को अगले चरण में आेिडयो वीडियो राउण्ड से गुजरना होगा.

जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को राज्य स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा. इसके अतिरिक्त शीर्ष विजेता टीमों को मप्र पर्यटन बोर्ड द्वारा आकर्षक भ्रमण पैकेज भी प्रदान किए जाएंगे. जिला शिक्षा अधिकारी सलोनी शर्मा द्वारा इस संबंध में सभी पंजीकृत विद्यालय के संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने प्रतिभागियों के साथ एकेएस विश्वविद्यालय में समय पर पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया और समय सारिणी का पालन सुनिश्चत कराएं.

Next Post

सरेराह पत्नी को पीटा, ऑफिस में भी किया हंगामा

Fri Aug 7 , 2026
जबलपुर : गोरखपुर थाना अंतर्गत छोटा लाइन फाटक के पास एक सनकी पति द्वारा पत्नी की बीच सडक़ पर सरेराह बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोपी पति ने न सिर्फ महिला के साथ अभद्रता की, बल्कि पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी पत्नी […]

You May Like