जबलपुर: सिहोरा थाना क्षेत्र में बहन की शादी के लिए बैंक से निकाले गए ढाई लाख रूपए चोरी हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक कटनी बहोरीबंद निवासी देव सिंह लोधी 32 की बहन की छह फरवरी को शादी होने वाली है। गांव के ही जय प्रकाश सिंह सोलंकी से रुपए उधार मांगे थे। जय प्रकाश और देव सिंह समेत दो अन्य शनिवार को सिहोरा एसबीआई पहुंचे वहां जय सिंह ने ढाई लाख रुपए बैंक से निकाले। यह राशि तत्काल देव सिंह को दे दी। दो बाइकों में चारों बैंक से निकले। रेस्टॉरेन्ट में चाय पीने रूक गए थे। देव सिंह रुपयों से भरा बैग उतारना भूल गया। चंद पलों बाद वह लौटा, तो बैग गायब मिला।
महिलाओं पर संदेह
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीसीटीव्ही खंगाले तो बाइक में युवक, महिलाएं दिखाई दे रही है। महिलाओं पर ही संदेह है । आशंका जाहिर की जा रही है रैकी के बाद वारदात की गई है। पुलिस प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।
