
ब्यावरा। आईपीएस स्कूल में हिन्दी के शिक्षक मुकेश जाटव अपने निजी काम से पचोर गये थे उधर से लौटते समय उनका मोबाईल जेब से ग्राम परसुलिया के पास में गिर गया था.
ब्यावरा आकर अपनी जेब में देखा तो मोबाईल नहीं था. तुरंत अपने मोबाईल पर फोन लगाया तो धर्मेन्द परमार ने फोन उठाकर कहा कि आपका मोबाईल मेरे पास सुरक्षित है. उन्होंने मोबाईल की जानकारी ली और सीधे परसूलिया से ब्यावरा मुकेश जाटव के निवास आकर मोबाईल को लोटाया.
धर्मेन्द्र परमार ने बताया कि उनके पास अपना स्वयं का मोबाईल है और वह एक ईमानदार व्यक्ति है किसी के मोबाईल से कोई बड़ा थोडे ही जो जायेगा. उन्होंने मोबाईल मालिक को ब्यावरा उनके निवास पहुंचकर मोबाईल को लौटाया. उन्होंने बताया कि वे थाने के पास एक निजी किराने की दुकान पर काम करते है.
