जनसमस्याओं का वास्तविक एवं संतुष्टिपूर्ण समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता – कलेक्टर डॉ. भरसट

झाबुआ. आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन ने नई पहल शुरू की है। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए विभागवार विशेष समीक्षा एवं सुनवाई बैठकें शुरू की हैं। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनजातीय कार्य विभाग से संबंधित शिकायतों की समीक्षा की गई।

बैठक में शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सीधे सुनी गईं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक शिकायत की वस्तुस्थिति, लंबित रहने के कारण और अब तक की कार्रवाई की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन केवल शिकायत दर्ज कराने का माध्यम नहीं, बल्कि आमजन की समस्याओं के समाधान और प्रशासन के प्रति विश्वास को मजबूत करने की महत्वपूर्ण व्यवस्था है। शिकायतों का निराकरण केवल पोर्टल पर जवाब दर्ज करने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि शिकायतकर्ता की वास्तविक समस्या का समाधान होना जरूरी है।

उन्होंने अधिकारियों को लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने तथा पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार राहत देने के निर्देश दिए। विभागवार बैठकों से शिकायतकर्ता और अधिकारियों के बीच सीधा संवाद होगा, जिससे जवाबदेही बढ़ेगी और समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी।

Next Post

चीनी, गेहूं में तेजी, चावल टूटा, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़

Sat Nov 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 नवंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को भी चीनी की कीमतों में तेजी जारी रही। गेहूं के भाव भी चढ़ गए जबकि चावल में नरमी रही। वहीं, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़ देखी गई। मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 10 […]

You May Like

मनोरंजन