नीमच में 12वीं कक्षा की छात्रा ने खाया जहर, मौत, पुलिस बोली-मामले की हो रही जांच

नीमच। जिले के जावद थाना क्षेत्र के उमेदपुरा गांव में शुक्रवार शाम एक 16 साल की छात्रा ने अपने घर पर जहरीला पदार्थ (सल्फास) खा लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे नीमच के एक निजी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे उदयपुर रेफर किया गया, लेकिन उदयपुर ले जाते समय रास्ते में ही छात्रा की मौत हो गई।

12वीं में पढ़ती थी मृतक

मृतिका की पहचान उमेदपुरा निवासी अंजलि (16) पिता पुरुषोत्तम बैरागी के रूप में हुई है। अंजलि कक्षा 12वीं की छात्रा थी।

शुक्रवार शाम को जब घर के अन्य सदस्य अपने कामों में व्यस्त थे, तभी अंजलि ने यह कदम उठाया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगडऩे लगी और वह बेसुध हो गई, जिसके बाद परिजनों को घटना का पता चला। उसे तुरंत नीमच ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

शनिवार सुबह जिला अस्पताल नीमच में शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। जावद थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर रही है ताकि घटना के कारणों का खुलासा हो सके।

Next Post

मानव उत्थान सेवा समिति का सत्संग समारोह आज से

Sat Jun 13 , 2026
ग्वालियर। मानव उत्थान सेवा समिति ग्वालियर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय आध्यात्मिक जागरण सत्संग समारोह का शुभारंभ कल 14 जून रविवार को शाम चार बजे से स्थानीय जीवायएमसी क्लब प्रांगण में पहोगा। उक्त जानकारी देते हुए राम बाबू कटारे ने बताया कि सत्संग समारोह में सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज के शिष्य […]

You May Like