रिहंद से 23,427 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन

सिंगरौली। एनटीपीसी की रिहंद परियोजना की वर्तमान विद्युत उत्पादन क्षमता 3 हजार मेगावॉट है। परियोजना तीन चरणों में संचालित है। जिसमें प्रत्येक चरण में 500 मेगावॉट की दो ईकाइयों से कुल 3 हजार मेगावाटॅ का विद्युत उत्पादन हो रहा है। रिहंद परियोजना ने वर्ष 24-25 में 23 हजार 427 मिलियन यूनिट का विद्युत उत्पदान किया। जो बीते वर्ष 23-24 में 23 हजार 397 मिलियन यूनिट रहा। रिहंद परियोजना कोल पीएलएफ रैंकिंग में 89.14 प्रतिशत के साथ एनटीपीसी में चर्तुथ स्थान पर रहा है। यह बातें एनटीपीसी रिहंद के कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने आज कही। श्री श्रीवास्तव आज परियोजना के शिवालिक अतिथि गृह में क्षेत्रीय मीडिया प्रतिनिधियों से रूबरू हो रहे थे। कार्यकारी निदेशक ने रिहंद परियोजना की विद्युत उत्पादन क्षमता उद्योग एवं पर्यावरण संरक्षण समन्वय सामाजिक दायित्व एवं उपलब्धियों के बारे में बताया कि रिहंद परियोजना द्वारा सीएसआर के तहत ग्रामीण क्षेत्र के विकास एवं कल्याण के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को लाभांवित करने का प्रयास कर रही है।

Next Post

स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल से दवा वितरण और टीका करण भी रुका 

Fri Apr 25 , 2025
सिंगरौली। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था चौथे दिन अस्त-व्यस्त हो गई हैं। संविदा स्वास्थ्य कर्मी सीएमएचओ दफ्तर के सामने अपनी मांगों को लेकर पूरे दिन नारेबाजी करते रहे। इस दौरान स्वास्थ्य आयुक्त के यहां से हड़ताल में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों को चेतावनी भी दी गई […]

You May Like