
इंदौर. क्षिप्रा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराकर लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मांगलिया गांव के हरिजन मोहल्ला में रहने वाले 43 वर्षीय सुनिल पंवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक आरोपी ने प्रलोभन देकर उससे विभिन्न बैंक खातों में 3 लाख 23 हजार 600 रुपये ट्रांसफर करा लिए. बाद में पता चला कि रकम छलपूर्वक धोखाधड़ी कर हड़पी गई है. जांच में सामने आया कि आरोपी ने खुद को दिव्या सूरी (दिव्या @6851) नाम से पहचान बताकर प्रतिरूपण के जरिए सुनिल से ठगी की. क्षिप्रा पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन की जांच शुरू कर दी है.
