अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद गहराया

ग्वालियर। ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव अब विवाद की स्थिति में बदलता जा रहा है। मप्र हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एड. अनिल मिश्रा के खिलाफ ग्वालियर पुलिस द्वारा अंबेडकर पर टिप्पणियों को लेकर एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद यह तनाव और ज्यादा गहरा गया है। हाईकोर्ट परिसर में अम्बेडकर प्रतिमा को लेकर इस वर्ष मई महीने से सीनियर और जूनियर अधिवक्ताओं के बीच तनाव बना हुआ है. 17 मई 2025 को हाईकोर्ट ग्वालियर परिसर में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की बात शुरू हुई थी. इसे लेकर बार एसोसिएशन के सीनियर और जूनियर अधिवक्ताओं में हाईकोर्ट के बाहर बहस हो गई थी. इस दौरान जूनियर अधिवक्ताओं के समर्थन में पहुंचे भीम आर्मी के पूर्व सदस्य रूपेश केन से हाईकोर्ट परिसर के सामने वकीलों ने मारपीट कर दी थी.

Next Post

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भाजपा ने किया नमन

Tue Oct 7 , 2025
ग्वालियर। भगवान महर्षि वाल्मीकि के प्राकट्योत्सव पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा कंपू स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर वाल्मिकी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना कर की गई। इस दौरान सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे सामाजिक बंधुओं को शाल श्रीफल एवं रामदरबार देकर सम्मानित […]

You May Like