
ग्वालियर। भगवान महर्षि वाल्मीकि के प्राकट्योत्सव पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा कंपू स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर वाल्मिकी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना कर की गई। इस दौरान सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे सामाजिक बंधुओं को शाल श्रीफल एवं रामदरबार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजौरिया ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि व भगवान राम के महत्व के बारे में समाज को बताएं। भक्ति भाव जितनी मजबूती से बढ़ेगा, समाज उतना ही सशक्त होगा। क्योंकि, सशक्त समाज ही आत्मनिर्भर बनता है। वही विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में योगदान दे पाएगा। उन्होंने कहा कि आज हम राम राज्य की स्थापना की बात करते हैं। महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों को भाजपा सरकार आगे बढ़ा रही है। हम गरीबों व वंचितों को सशक्त बनाने का कार्य कर रहे हैं। महापुरुषों के कदमों पर चलते हुए भाजपा हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता गुरुमुख करौसिया, संतोष गोडयाले, पप्पू बड़ौरी, अमर कुटे, शेरू वाल्मीकि, राजा खटीक, अमन दाऊ, संजय राजे, राजेंद्र महोबिया, गोपाल जाटव, शिवा टांक, अजय पाथरे, नितिन बांगडे, रामचंद्र धौलपुरिया, कमल खरे, कमल खटीक, राजा घनघोरिया, रामसेवक चंदेल, एलिस खरे, संजय करोसिया, सोनू वर्मा, मंजीत लोहट, सूरज खरे, शुभम डागोर आदि उपस्थित थे। इस दौरान सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले शेरू वाल्मीकि, सीताराम खरे, प्रभात धवल, किशन भगत आदि का सम्मान किया गया।
