38 वर्ष की सेवा के बाद जिला आबकारी अधिकारी रविन्द्र खरे सेवानिवृत्त

दमोह। लगभग 38 वर्ष की शासकीय सेवा के बाद जिला आबकारी अधिकारी दमोह रविन्द्र खरे दिनांक 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए।इस अवसर पर सहायक आबकारी अधिकारी के.पी. गांधी, सोनल त्रिवेदी, मधुसूदन दीवान, अनुरोध सेन और समस्त स्टाफ ने उन्हें विदाई दी। स्टाफ ने कहा कि आपके साथ काम करने का अवसर मिला, यह सौभाग्य की बात रही। स्मार्ट व्यक्तित्व, मृदुभाषी स्वभाव और स्पष्ट दृष्टिकोण के धनी — आप जैसा व्यक्तित्व मिलना दुर्लभ है।सभी ने सेवानिवृत्ति पर अशेष शुभकामनाएं व बधाई दीं।

Next Post

इंडिया ग्लाइकोल्स तीन अलग-अलग कंपनियों में बंटी, शेयरधारकों को मिलेंगे हर कंपनी के शेयर

Tue Sep 1 , 2026
नयी दिल्ली, 01 सितंबर (वार्ता) पर्यावरण अनुकूल रसायन बनाने वाली कंपनी इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड मंगलवार से तीन अलग-अलग कंपनियों में बंट गयी है। विशिष्ट जैविक रसायन, ग्लाइकोल्स, पीने योग्य स्पिरिट (शराब) और स्वास्थ्यवर्धक पूरक आधार बनाने वाली कंपनी ने बताया कि उसे हाल ही में राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी) […]

You May Like

मनोरंजन