2026 एशियाई खेलों से पहले टॉप्स डेवलपमेंट ग्रुप में 22 रोअर्स शामिल

नयी दिल्ली, 01 जून (वार्ता) मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने अपनी 174वीं बैठक में, 2026 एशियाई खेलों (आइची-नागोया में होने वाले) और अन्य आने वाले प्रतियोगिताओं से पहले, कई रोअर्स को टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) डेवलपमेंट ग्रुप में शामिल किया है। यह लिस्ट सालाना राष्ट्रीय चयन ट्रायल्स और रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (आरएफआई) द्वारा क्रू को अंतिम रूप दिए जाने के बाद तैयार की गई है। अब कुल 22 रोअर्स छह अलग-अलग नावों में टॉप्स डेवलपमेंट ग्रुप का हिस्सा हैं। यह क्रू अब रोइंग से जुड़े बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों, जिनमें एशियाई खेल और विश्व कप सर्किट शामिल हैं, के लिए तैयारी करेगा। शामिल किए गए प्रमुख नामों में पेरिस 2024 ओलंपियन बलराज पंवार, एशियाई खेल 2022 के रजत पदक विजेता अरविंद सिंह, एशियाई खेल 2022 के दोहरे पदक विजेता जसविंदर सिंह और अन्य शामिल हैं।

इन 22 रोअर्स को अलग-अलग नावों के ग्रुप में बांटा गया है, जिनमें पुरुषों की एकल स्कल्स (एम1एक्स), पुरुषों की युगल स्कल्स (एम 2 एक्स), पुरुषों की क्वाड्रपल स्कल्स (एम 4 एक्स), लाइटवेट पुरुषों की युगल स्कल्स (एलएम 2 एक्स), पुरुषों की कॉक्स्ड एट (एम 4-) और महिलाओं की कॉक्सलेस फोर्स (डब्ल्यू 4-) शामिल हैं। जहां शामिल किए गए ज़्यादातर एथलीट्स को सीधे तौर पर 2026 एशियाई खेलों के चक्र पर ध्यान केंद्रित करते हुए तैयार किया जा रहा है। इन कई भारतीय रोअर्स को टॉप्स डेवलपमेंट ग्रुप में शामिल करना, केवल व्यक्तिगत पदक की संभावनाओं पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय, कई नाव श्रेणियों में एक स्थायी बेंच स्ट्रेंथ बनाने का एक और प्रयास है।

चूंकि भारत 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों के शताब्दी संस्करण की मेज़बानी करने वाला है, इसलिए रोइंग के बुनियादी ढांचे और एथलीट्स की गहराई को मज़बूत करना महत्वपूर्ण बना हुआ है। रोइंग 1986 में एडिनबर्ग में हुए संस्करण के बाद से राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल नहीं हुआ है, लेकिन खेलों के शताब्दी संस्करण में इसकी वापसी हो सकती है। शामिल किए गए टॉप्स डेवलपमेंट रोवर्स की पूरी सूची इस प्रकार है :- पुरुष एकल स्कल्स – अरविंद सिंह पुरुष युगल स्कल्स – नवदीप सिंह, कुलविंदर सिंह पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स – बलराज पंवार, सतनाम सिंह, जकार खान, सलमान खान लाइटवेट पुरुष युगल स्कल्स – लक्ष्य, उज्जवल कुमार सिंह पुरुष कॉक्स्ड आठ – जसविंदर सिंह, नितिन कुमार, बाबूलाल यादव, योगेश कुमार, घुर्डे विपुल सतीश, सौरव कुमार, इकबाल सिंह, सन्नी कुमार, धनंजय उत्तम पांडे महिला कॉक्सलेस फ़ोर्स – गुरबानी कौर, पूनम, तेंडेनथोई, अलीना एंटो

.....

Next Post

ऑस्ट्रेलिया की फीफा विश्व कप टीम वोल्पाटो को मिली जगह

Mon Jun 1 , 2026
सिडनी, 01 जून (वार्ता) फुटबॉल ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को 2026 फीफा विश्व कप के लिए अपनी टीम का की घोषणा कर दी है इस टीम में 17 ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जो पहली बार विश्व कप खेल सकते हैं और दो ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच […]

You May Like