अवैध कॉलोनी की एफआईआर से बौखलाए आरोपी ने फैक्ट्री मालिक को धमकाया

जबलपुर: विजय नगर थाना अंतर्गत घडी चौक में रहने वाले फैक्ट्री मालिक द्वारा अवैध कॉलोनी की एफआईआर ईओडब्ल्यू में दर्ज कराई थी जिस पर आरोपी को सजा हुई, इसी रंजिश के चलते बौखलाए बदमाश ने फोन कर फैक्ट्री मालिक को जान से मारने की धमकी दे डाली। महेश कुमार कोडवानी निवासी घडी चौक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी चमन कोल्ड स्टोरेज एवं आईस फैक्ट्री आईटीआई दमोह रोड विजयनगर में है। पूर्व में वर्ष 2008-9 में उसके द्वारा युवराज वैध के खिलाफ अवैध कॉलोनी निर्माण करने की एफआईआर ईओडब्ल्यू में कराई थी.

जिसमे न्यायालय से युवराज वैध को सजा हो गई थी। जिसके चलते युवराज वैध रंजिश रखता है। बीती रात्रि युवराज ने उसे कॉल किया और डराने धमकाने लगा कहने लगा कि पिस्तौल लेकर आयेंगे और जान से मार देंगे जिसके चलते वे दहशत में आ गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

ओवरटेक के चक्कर में भिड़ंत, दो घायल

Tue Jan 13 , 2026
जबलपुर: कुंडम में ओवरटेक के चक्कर में बाइकों में भिड़ंत हो गई जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सोमवार को उमेश धुर्वे 34 वर्ष निवासी मानेगॉव रांझी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी रिश्तेदारी ग्राम खुखम गमी होने से वह एवं बडा भाई राजेश, मझला बाई […]

You May Like