ओवरटेक के चक्कर में भिड़ंत, दो घायल

जबलपुर: कुंडम में ओवरटेक के चक्कर में बाइकों में भिड़ंत हो गई जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सोमवार को उमेश धुर्वे 34 वर्ष निवासी मानेगॉव रांझी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी रिश्तेदारी ग्राम खुखम गमी होने से वह एवं बडा भाई राजेश, मझला बाई सुरेश तथा बृजेश परस्ते अलग अलग मोटर सायकिलों से आये थे.

जहॉ सें दोपहर में वापस लौटते समय जैसे ही ग्राम ददरगवॉ मोड पर पहुंचे तभी पीछे से आ रही मोटर सायकिल कमांक एमपी 20 एनएस 1276 का चालक तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये उसकी मोटर सायकिल को ओवर टेक करते हुये टक्कर मार दी जिससे राजेश एवं बृजेश को चोट पहुंचा दी।

Next Post

सूने घर से 4.20 लाख के जेवर चोरी

Tue Jan 13 , 2026
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत शोभापुर ग्रीन कॉलोनी में चोरों ने सूने घर का ताला तोडक़र 4 लाख 20 हजार रूपए के जेवरात पार कर दिए। पुलिस के मुताबिक मार्टिन खाखा निवासी शोभापुर ग्रीन कालोनी रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे क्वालिटी कंट्रोल विभाग से रिटायर है। उसके तीन बेटे […]

You May Like