
देवसर । संत सिरोमणि श्री रैदास जी की कलश यात्रा का विधान सभा सिहावल मंडल जियावन के ग्राम कुर्सा में स्वागत । आज दिन गुरूवार को चितरंगी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खम्हरिया से संत सिरोमणि रैदास महाराज की सामाजिक समरसता कलश यात्रा रथ जनपद पंचायत देवसर के विधानसभा सिहावल मंडल जियावन के ग्राम कुर्सा में प्रवेश हुआ, जहां पर जनपद अध्यक्ष प्रणव पाठक के साथ स्थानीय जनों एवं हायर सेकेंडरी विद्यालय के छात्रों द्वारा स्वागत एवं कलश पूजन किया गया।
संत शिरोमणि श्री रविदास जी के कलश यात्रा के कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष प्रणव पाठक ने संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि श्री रैदास महराज के कलश यात्रा से हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समाज में व्यापक कुरूतियों को दूर करने एवं कर्म और गुण कि श्रेष्टता को एक सामाजिक क्रांति के लिए कोने-कोने में यह कलश रथ कि यात्रा का संकल्प लिया है । श्री पाठक ने कहा कि जब तक हम समाज में भेदभाव बना रहेगा तब तक सामाजिक समरसता बनाने में काफी कठिनाई होगी और लोग समाज को तोड़ते हुए अपनी राजनीतिक रोटी सेंकते रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति के जिला महामंत्री रंगलाल प्रजापति, पूर्व जनपद सदस्य रवि प्रजापति, एसटी मोर्चा के मंडल जियावन के अध्यक्ष हरिचरण सिंह, युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजय शाह, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद साहू सहित ग्रामीण जन एवं विद्यालय परिवार के छात्र-छात्रा एवं गुरुजन मौजूद रहे।
००००००
